दोषियों को सजा दिलाने में बुलंदशहर प्रदेश में अव्वल:नौवें से पहले स्थान पर पहुंचा,38 दिनों में 167 मामलों में 245 अपराधियों को मिली सजा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 09, 2025
प्रदेश सरकार के ऑपरेशन कनविक्शन के तहत बुलंदशहर जनपद दोषियों को सजा दिलाने के मामले में प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। एक जुलाई से सात अगस्त तक के 38 दिनों में बुलंदशहर पुलिस और अभियोजन ने 167 मामलों में 245 दोषियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है इससे पहले जनपद ऑपरेशन कनविक्शन में नौवें स्थान पर था। न्यायालयों में लंबित मामलों की त्वरित सुनवाई कर अधिकाधिक दोषियों को सजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे अपराधियों में कानून का भय बना रहेगा और पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सकेगा। एसएसपी द्वारा प्रतिदिन मॉनिटरिंग सेल की कार्रवाई का अनुश्रवण कर प्रभावी पैरवी के लिए दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। मॉनिटरिंग सेल जनपद बुलंदशहर द्वारा प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप जुलाई में 126 अभियोगों में 149 अभियुक्तों को और अगस्त में सात तारीख तक 41 अभियोगों में 96 अभियुक्तों को सजा दिलवाई गई है। बुलंदशहर ने एक ही दिन में 17 अभियोगों में 22 अभियुक्तों को सजा दिलवाकर एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है। जुलाई और अगस्त में हुई सजाओं का विवरण इस प्रकार है - आठ अभियोगों में 20 अभियुक्तों को आजीवन कारावास, तीन अभियोगों में चार अभियुक्तों को 20 वर्ष से अधिक की सजा, 13 अभियोगों में 17 अभियुक्तों को 10 से 19 वर्ष तक की सजा और 143 अभियोगों में 204 अभियुक्तों को 10 वर्ष से कम की सजा दी गई है। सजा पाने वाले अभियुक्त चुनाव नहीं लड़ सकते, सरकारी नौकरी नहीं पा सकते, शस्त्र लाइसेंस, पासपोर्ट और ठेकेदारी लाइसेंस नहीं बनवा सकते हैं। एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि जनपद पुलिस ने ऑपरेशन कनविक्शन में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। बुलंदशहर की इस उपलब्धि ने न केवल जनपद की छवि को सशक्त किया है, बल्कि अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा का काम किया है।
Related Articles
बुलंदशहर में वीडियो वायरल होने पर स्याना पुलिसकर्मी निलंबित:नशे में कार चला रहे सिपाही ने मारी टक्कर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 30, 2026
बुलंदशहर में हाईटेंशन तार गिरने से युवक की मौत:बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप,ग्रामीण शव लेकर थाने पहुंचे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 30, 2026
स्याना में शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर जताया आभार:ग्रामीणों ने CO को किया सम्मानित,जनता की सुनवाई से बढ़ा भरोसा... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 30, 2026