बुलंदशहर में गंगा का जलस्तर 38 हजार क्यूसेक घटा:राजघाट बाजार में बाढ़ का प्रकोप,अभी भी खतरे के निशान से ऊपर...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 12, 2025
नरौरा के चौधरी चरणसिंह गंगा बैराज पर गंगा का जलस्तर कम होना शुरू हो गया है। सोमवार को जल प्रवाह में गिरावट दर्ज की गई। सिंचाई विभाग के एसडीओ अंकित सिंह के अनुसार शुक्रवार रात से गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। शुक्रवार रात को जल प्रवाह 3 लाख 5 हजार 41 क्यूसेक प्रति सेकंड तक पहुंच गया। यह स्थिति सोमवार सुबह 10 बजे तक बनी रही। इसके बाद जलस्तर में गिरावट आनी शुरू हुई। नरोरा कंट्रोल रूम के मुताबिक शाम 4 बजे तक जल प्रवाह 2 लाख 67 हजार 636 क्यूसेक प्रति सेकंड रह गया। रिद्वार से 1,27,976 और बिजनौर बैराज से 1,31,713 क्यूसेक प्रति सेकंड का बहाव हो रहा है। बैराज के डाउनस्ट्रीम में जलस्तर समुद्र तल से 178.98 मीटर मापा गया है। हइससे नरौरा में गंगा का प्रवाह कम हो रहा है। हालांकि तटवर्ती क्षेत्रों और राजघाट के बाजारों में अभी भी पानी भरा हुआ है।
Related Articles
राधा अष्टमी महोत्सव में भक्तों की भीड़:वृंदावन से आए चित्र-विचित्र महाराज,बारिश के बावजूद देर रात तक चला भजन-कीर्तन...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 27, 2025

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर बीजेपी की बैठक:भाजपा प्रत्याशी की जीत का संकल्प,वित्तविहीन शिक्षकों को वोटिंग राइट दिलाने का श्रेय लिया...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 27, 2025
बुलंदशहर में ट्रेन से गिरा यात्री,परिवार के साथ दिल्ली जा रहा था,मौत:चोला रेलवे स्टेशन के पास हादसा...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 27, 2025