बुलंदशहर में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के घर चोरी:चोर ताला तोड़कर 40 लाख के गहने और नकदी ले गए....TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV News कल तक
June 17, 2025

बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव विसुंधरा में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मणिप्रताप चौहान के घर से चोरों ने 40 लाख की चोरी की। चोरी की वारदात उस समय हुई जब परिवार बुलंदशहर के अस्पताल में था।
रविवार रात 9 बजे मणिप्रताप खाना लेकर अस्पताल गए थे।मणिप्रताप की पत्नी गुंजन चौहान ने तीन दिन पहले बेटी को जन्म दिया था। वापस आने पर रात करीब डेढ़ बजे उन्होंने देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है। चोर मकान में घुसकर सेफ का ताला तोड़कर सवा दो लाख रुपए की नगदी ले गए।
चोर चांदी के सिक्के, बिछुए और कुछ खुले पैसे छोड़कर चले गए। इसके अलावा सोने के गहनों में 21 अंगूठी, दो हार, 12 चूड़ियां, छह जोड़ी कुंडल, दो मंगलसूत्र, दो तगड़ी, एक हाथ का फूल, टीका, दो नथ, दो कंठी, छह जोड़ी पाजेब, पैंडल और माला चोरी कर ली गईं।
पीड़ित ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए।
एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026