गुलवठी में पुलिस मुठभेड़:बदमाश के पैर में लगी गोली;5 अलग नामों से करता था अपराध,आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित था...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 11, 2025
बुलंदशहर की गुलावठी कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ में 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सलीमुद्दीन के रूप में हुई है। वह मेरठ के कंकरखेड़ा का रहने वाला है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए शाहबुद्दीन, साहब, साला वकील और मोहम्मद साहिल के नाम से भी जाना जाता है। आरोपी ने 5 जुलाई को गुलावठी की तेवतियापुरम कॉलोनी में अपने साथियों के साथ गार्डों को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। सिकंदराबाद अंडरपास पर गुलावठी कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम और स्वाट टीम ने चेकिंग के दौरान बदमाश को पकड़ा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि आरोपी के पास से अवैध हथियार, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। घायल बदमाश को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ गुलावठी, मेरठ, सहारनपुर और बागपत में लूट, डकैती और चोरी के 13 मुकदमे दर्ज हैं।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026