बुलंदशहर में 5-6 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट:प्रशासन ने जारी किए सुरक्षा निर्देश,मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 05, 2025
मौसम विभाग ने बुलंदशहर में 5 अगस्त से 6 अगस्त 2025 तक भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। इसे देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे जान-माल की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करें। किसानों से विशेष अनुरोध किया गया है कि वे अपनी फसलों और उपज को सुरक्षित स्थान पर रखें। इससे नुकसान से बचा जा सकेगा। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बिजली के खंभों के पास वाहन न खड़े करें। तेज हवा, बारिश और बिजली चमकने के समय पेड़ों के नीचे या कच्चे मकानों में शरण न लें। बड़े होर्डिंग्स वाले स्थानों से दूर रहें। विद्युत उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। घर में रहते समय खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। यदि संभव हो तो यात्रा से बचें। मोबाइल, इन्वर्टर जैसे बैटरी से चलने वाले उपकरणों को पूरी तरह चार्ज रखें। पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधें। आपात स्थिति के लिए टॉर्च, रेन कोट जैसी जरूरी चीजें तैयार रखें। प्रशासन ने लोगों से 'दामिनी ऐप' डाउनलोड करने की भी सलाह दी है। इससे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का समय मिल सकेगा। यह ऐप लगभग 20 किलोमीटर के क्षेत्र में संभावित वज्रपात का अलर्ट करीब 4 घंटे पहले भेजता है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026