बुलंदशहर में बनेंगे दो फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट:दो करोड़ खर्च होंगे,50 हजार परिवारों को मिलेगी राहत...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 28, 2025
बुलंदशहर के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शासन ने दो फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) मंजूर किए हैं। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन प्लांटों से जिले के 50 हजार से ज्यादा ग्रामीण परिवारों को सीवरेज निस्तारण की सुविधा मिलेगी। इसके लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है। प्रत्येक प्लांट की क्षमता 10 केएलडी होगी। दोनों एफएसटीपी का निर्माण स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-III के अंतर्गत कराया जाएगा। इनका निर्माण ऐसे स्थानों पर होगा, जहां से जिले के सभी छह ब्लॉक कवर किए जा सकें। अधिकारियों के अनुसार, प्लांट के लिए जलभराव रहित और ठोस जमीन की आवश्यकता है ताकि संचालन में कोई दिक्कत न हो।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026