बुलंदशहर में युवक की गला रेतकर हत्या:चाकू का हैंडल गायब,500 मीटर दूर मिले खून के धब्बे,ताकि फिंगर प्रिंट न मिलें...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 16, 2025
बुलंदशहर में युवक की चाइनीज चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस को युवक का शव सड़क किनारे झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिला है। पास में हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है। जिसका हैंडल गायब है, ताकि पुलिस को उंगलियों के निशान न मिल सकें। शव से करीब 500 मीटर की दूरी पर गांव के प्रवेश द्वार के पास खून के धब्बे मिले हैं। आशंका जताई गई है कि रात में गांव के प्रवेश द्वार के पास युवक की हत्या करके शव को लाकर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंका गया है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थानों में उसकी फोटो भेजी है। अब तक पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर सकी है। ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। युवक की उम्र 26 से 27 साल के बीच बताई जा रही है। हत्या के कारणों का भी अब तक पता नहीं चल सका है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026