बुलंदशहर में 53 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा:टीम ने अलग-अलग इलाकों में मारा छापा,67.34 लाख की होगी वसूली...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 22, 2025
बुलंदशहर में विद्युत विभाग ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया। मुख्य अभियंता संजीव कुमार के नेतृत्व में नगरीय खंड के नरसलघाट और सरायकाजी क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान में बुलंदशहर क्षेत्र के दो अधीक्षण अभियंता शामिल हुए। साथ ही 4 अधिशासी अभियंता, 6 उपखंड अधिकारी और 4 सहायक अभियंता मीटर की टीम ने भाग लिया। इनके अलावा 16 अवर अभियंता, 20 टीजी-2 और 30 लाइनमैन भी मौजूद रहे। चेकिंग के दौरान नरसलघाट और सरायकाजी क्षेत्र में कुल 64.76 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग ने निसार खान, रफीक, जाहिद, सरताज बेगम, शाहिद और साजिद समेत 53 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। खंड कार्यालय ने इस चोरी के एवज में 67.34 लाख रुपये का राजस्व निर्धारण किया है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026