शिकारपुर में एक बाइक पर 6 युवक सवार:यातायात नियमों का उल्लंघन,मेरठ-बदायूं हाईवे पर गाड़ी लहराते दिखे...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 13, 2025
बुलंदशहर के मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए एक बाइक पर छह युवक सवार दिखे। इसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि दोपहिया वाहन पर पांच युवक पीछे बैठे हैं, जबकि छठा युवक पेट्रोल टैंक पर बैठकर बाइक चला रहा है। यह घटना मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर हुई। इस तरह की लापरवाही से न केवल सवारों की जान जोखिम में पड़ रही है, बल्कि यह अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी खतरा पैदा कर रहा है। यह घटना शिकारपुर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। इस मामले में एएसपी ट्रैफिक ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी। चौंकाने वाली बात यह है कि मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे से गुजरते इन युवकों पर पुलिस की तत्काल नजर नहीं पड़ी और न ही अब तक कोई कार्रवाई की गई थी।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026