जहांगीराबाद चीनी मिल पर किसानों का 8वें दिन धरना:महापंचायत कर अपनी मांगों को लेकर प्रशासन पर समाधान की मांग...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 21, 2025
बुलंदशहर के जहांगीराबाद स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का धरना प्रदर्शन लगातार आठवें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने मिल परिसर में महापंचायत कर अपनी मांगों को लेकर प्रशासन पर समाधान का दबाव बनाया। महापंचायत में मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों का एक बड़ा जत्था मिल प्रांगण पहुंचा, जिसने पहले से चल रहे आंदोलन को और मजबूती दी। पंचायत की अध्यक्षता ऋषिराज शर्मा ने की, जबकि संचालन मान सिंह (मोन्टू) ने संभाला। किसानों ने मिल प्रशासन से मांग की कि रौंडा बी सेंटर, जो पहले रजपुरा मिल का था, उसे पूर्व की भांति रखा जाए। उन्होंने किसानों की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाने, कैंटीन और शौचालय की सुलभ व्यवस्थाएं नियमित करने की भी मांग की। किसानों ने यह भी मांग की कि शुगर मिल ने अपनी क्षमता से अतिरिक्त ढाई लाख कुंतल गन्ना मूल मिल को वापस किया जाए। इसके साथ ही, किसान संगठन ने शुगर मिल के सीसीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि जब तक उनकी सभी लंबित मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, धरना अनिश्चित काल तक इसी प्रकार चलता रहेगा। इस मामले पर चीनी मिल अनूपशहर की जीएम अंजली गंगवार ने बताया कि रौंडा सेंटर का मुद्दा शासन स्तर का है और यह मिल प्रशासन के स्तर का काम नहीं है। किसान नेता गुड्डू प्रधान ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसानों की जीविका और हक से जुड़े मुद्दों का है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि गुरुवार को इस संबंध में एक अपील थी, जिसकी अपडेट अभी नहीं मिली है। हालांकि, जो काम मिल प्रशासन के स्तर का है, उसमें प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है। इस दौरान जीते चौहान, सेवाराम, गुजराल, कीरत पंवार, शाकिर मेवाती, पप्पू प्रधान, कुलदीप, पिंकी खालोर, गौरव मान, छोटू चौधरी आदि मौजूद रहे।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026