बुलंदशहर में बना दुनिया का पहला सिरेमिक वेस्ट पार्क:सितंबर अंत तक खुलेगा पर्यटकों के लिए,80 टन कचरे से बनी 100 कलाकृतियां...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 08, 2025
बुलंदशहर में एक अनूठी पहल के तहत दुनिया का पहला सिरेमिक वेस्ट पार्क 'अनोखी दुनिया' तैयार किया गया है। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की इस पहल से खुर्जा के सिरेमिक उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। करीब 2 एकड़ में फैले इस पार्क में छह कलाकारों और 120 कारीगरों की टीम ने मिलकर लगभग 100 अनूठी कलाकृतियां तैयार की हैं। इन कलाकृतियों को टूटी हुई सुराहियों, कप, केतली और अन्य बर्तनों के टुकड़ों से बनाया गया है। कुल 80 टन सिरेमिक कचरे का उपयोग करके बनाई गई इन कलाकृतियों में हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास है। पार्क में 28 बड़ी कलाकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। बच्चों के लिए विशेष गेमिंग जोन भी बनाया गया है। पार्क को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया गया है। योगी सरकार की यह पहल 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' योजना का हिस्सा है। इस पार्क के सितंबर माह के अंत तक पर्यटकों के लिए खुलने की योजना है। यह पार्क अपनी अनूठी विशेषताओं के साथ विश्व प्रसिद्ध डिज्नी वर्ल्ड और जुरासिक पार्क की तर्ज पर विकसित किया गया है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026