बुलंदशहर में 80 साल पुराना मकान ढहा:परिवार के बाहर निकलते ही इमारत गिरी,बारिश से कमजोर हुई नींव,कोई हताहत नहीं...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 08, 2025
बुलंदशहर के कसाई बाड़े पुल क्षेत्र में एक तीन मंजिला पुराना मकान अचानक ढह गया। मकान करीब 80 साल पुराना था। इसमें एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां रह रही थीं। लगातार हो रही बारिश से मकान की दीवारें और नींव कमजोर हो चुकी थीं। परिवार के सदस्य खतरे को भांपकर मकान से बाहर निकल आए। कुछ ही पलों बाद तेज आवाज के साथ पूरी इमारत धराशायी हो गई। मकान गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, मकान के मलबे में परिवार का कीमती सामान दब गया है। थाना नगर कोतवाली पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर मौजूद है। प्रशासन ने मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सुरक्षा को देखते हुए आसपास के लोगों को मकान से दूर रहने की अपील की गई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कसाई-बाड़े पुल के आसपास कई और जर्जर मकान हैं। ये सभी बारिश के कारण खतरे की स्थिति में हैं। लोगों ने प्रशासन से इन मकानों की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026