विधायक ने अफसरों को मौके पर लगाई फटकार, बोले- जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी बर्दाश्त नहीं : बुलंदशहर में 9.61 करोड़ की सड़क 4 महीने में टूटी...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

July 08, 2026

विधायक ने अफसरों को मौके पर लगाई फटकार, बोले- जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी बर्दाश्त नहीं : बुलंदशहर में 9.61 करोड़ की सड़क 4 महीने में टूटी...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में 9.61 करोड़ की सड़क 4 महीने में टूटी:विधायक ने अफसरों को मौके पर लगाई फटकार, बोले- जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी बर्दाश्त नहीं

बुलंदशहर के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में करीब 9.61 करोड़ रुपये की लागत से बनी नई सड़क को निर्माण के महज चार महीने बाद जल निगम द्वारा तोड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर सोमवार को विधायक लक्ष्मीराज सिंह मौके पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को तलब कर सड़क क्षतिग्रस्त किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।गाजियाबाद-कानपुर संपर्क मार्ग से सिकंदराबाद-दनकौर रोड तक बनी इस सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वीकृति से कराया गया था। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बताया कि उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सड़क निर्माण की मांग की थी।

Published on July 08, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0