Bulandshahar: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या,चचेरा भाई हुआ घायल....TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 13, 2025

खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को खीरखानी निवासी शादाब (28) की चाकू मारकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए शादाब के चचेरे भाई नईम पर भी हमला किया।
वह गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। खीरखानी मोहल्ला निवासी इरशाद ने बताया कि उनकी मुंडाखेड़ा चौराहे के पास मोटर की दुकान है। बृहस्पतिवार को शादाब दुकान पर था।
रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर अपने घर आ रहा था। मोहल्ले में पड़ोस के कुछ युवक खड़े थे, जिनसे पीड़ित परिवार की रंजिश चल रही थी। किसी बात पर शादाब और पड़ोसी युवकोंं की बहस हो गई। इस पर आरोपियों ने चाकू से शादाब के पेट और छाती में कई वार किए,
जिसमें वह लहूलुहान होकर गिर गया। बीच बचाव करने आए नईम पर भी हमला किया। शोर सुनकर आस-पास भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देख आरोपी वहां से भाग गए।
जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने शादाब को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नईम का उपचार चल रहा है।
तीन महीने पहले से चल रही है रंजिश पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी आरोपी परिवार से करीब तीन माह से रंजिश चल रही है। मार्च में दोनों परिवार के बच्चों के बीच मारपीट हुई थी।
इसमें आरोपी पक्ष के खिलाफ पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि इसमें पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
खीरखानी में पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षोंं में झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष के शादाब की चाकू के हमले से मौत हो गई है। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026