किसानों की समस्याओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन:यूरिया की कमी और नकली पेस्टिसाइड के मुद्दे पर SDM को ज्ञापन सौंपा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 09, 2025
अनूपशहर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने यूरिया खाद की कमी, बिजली आपूर्ति में कटौती और नकली पेस्टिसाइड के मुद्दों पर नारेबाजी की। कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव, प्रज्ञा गौड़ और जिला उपाध्यक्ष सलाम खां ने प्रदेश और केंद्र सरकार को जनविरोधी बताया। उन्होंने कहा कि धान जैसी फसलों के लिए यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है। साथ ही अधिक मात्रा में खाद के कट्टे खरीदने की मजबूरी से कालाबाजारी हो रही है। नेताओं ने आरोप लगाया कि निजी दुकानदार यूरिया खाद के साथ नकली पेस्टिसाइड खरीदने का दबाव बना रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के अनुसार बिजली आपूर्ति 18-22 घंटे के बजाय सिर्फ 10-12 घंटे ही मिल रही है। कांग्रेस नेताओं ने कृषि विभाग के अधिकारियों पर निजी दुकानदारों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। सहकारी समितियों की दुकानों पर भी यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी की अध्यक्षता में जांच कराने की मांग की है। नेताओं ने यूरिया खाद और पेस्टिसाइड की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। प्रदर्शन में ज्ञानेंद्र सिंह राघव, प्रज्ञा गौड़, सलाम खां, लक्ष्मी नारायण शर्मा, हेमंत शर्मा, शौकीन खान, नेमपाल सिंह, सलमान सिद्दकी, राय सिंह, इंतज़ार अली, रिजवान कुरैशी, कौशल शर्मा, राजेंद्र शर्मा और इमरान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026