सिकंदराबाद में हिन्दू साम्राज्य दिवस मनाया गया:छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों का दिया गया संदेश....TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 27, 2026
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह हिन्दू साम्राज्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ आचार्य विपिन ने की, जबकि त्रिलोक ने इसका संयोजन किया। वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह प्रमुख उत्सवों का जिक्र करते हुए हिन्दू साम्राज्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह दिवस छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की स्मृति में मनाया जाता है, जो हिन्दू स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, स्वराज्य स्थापना के संकल्प, माता जीजाबाई के संस्कारों और मुगल आक्रांताओं के विरुद्ध उनके शौर्य का विस्तृत उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने उनके युद्ध कौशल तथा धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों पर भी प्रकाश डाला। यह बताया गया कि शिवाजी महाराज का जीवन साहस, संगठन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने संगठन, अनुशासन और दायित्वों के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इस आयोजन में विद्यालय के आचार्य, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
Related Articles
अमरगढ़ में 201 श्याम प्रेमियों ने निकाली निशान यात्रा:राधा अष्टमी पर श्याम भक्ति में डूबा कस्बा अमरगढ़, रात 8 बजे से मधुर भजनों का गुणगान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 20, 2026
बुलंदशहर में लापता अधेड़ का शव झाड़ियों में मिला:गले में अंगोछे से कसा था, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 20, 2026
मासूम को ले जाने का विरोध करने पर रौंदा, VIDEO:बोनट पर लटका रहा, कार आगे बढ़ा दी, पुलिस पर मामला दबाने का आरोप...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 20, 2026