भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद बुलंदशहर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत....TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 04, 2026
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का बुलंदशहर और सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में पहली बार आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए दावा किया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। ठाकुर अर्जुन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ठाकुर अर्जुन सिंह ने कहा कि सुरेश राणा का प्रेरणादायी नेतृत्व, संगठन के प्रति समर्पण और जमीनी कार्यकर्ताओं के प्रति स्नेह सभी के लिए ऊर्जा का स्रोत है। उनके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक सशक्त होगा।
Related Articles
बाइक लेकर फरार युवक-युवती, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश : बुलंदशहर में 15 मिनट में उड़ाई स्प्लेंडर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 04, 2026
ट्रेन के आगे कूदकर दी थी जान, VIDEO: खुर्जा में स्टॉल मैनेजर की आत्महत्या की मजिस्ट्रेट जां...TV Newsकल तक