बुलंदशहर में मामूली बात पर युवकों में मारपीट:एक के सिर पर आई चोट, वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 14, 2026
बुलंदशहर में मामूली बात पर युवकों में मारपीट:एक के सिर पर आई चोट, वीडियो आया सामने
बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के चिट्टा गांव में मामूली बात को लेकर दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार शाम करीब 4 बजे हुई। चिट्टा गांव में किसी मामूली विवाद ने जल्द ही बड़े झगड़े का रूप ले लिया। मारपीट इतनी बढ़ गई कि एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। मारपीट का यह दृश्य किसी स्थानीय व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था। यह वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई। सलेमपुर थाना पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और मामले की गहनता से जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने भी मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Related Articles
बुलंदशहर: खुर्जा देहात क्षेत्र में हाथ-पांव बंधा लहुलुहान शव मिलने से सनसनी।...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 14, 2026
औरंगाबाद में कांवड़ यात्रा के लिए बिजली खंभों पर पॉलीथिन:करंट से बचाव को प्रशासन युद्धस्तर पर कर रहा काम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 14, 2026
बुलंदशहर में 'ऑपरेशन साइ-वज्र' के तहत 5 साइबर ठग गिरफ्तार:बैंक खातों से अन्य राज्यों में लाखों रुपए की धोखाधड़ी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 14, 2026