औरंगाबाद में कांवड़ यात्रा के लिए बिजली खंभों पर पॉलीथिन:करंट से बचाव को प्रशासन युद्धस्तर पर कर रहा काम...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 14, 2026
औरंगाबाद में कांवड़ यात्रा के लिए बिजली खंभों पर पॉलीथिन:करंट से बचाव को प्रशासन युद्धस्तर पर कर रहा काम
औरंगाबाद। सावन मास और आगामी शिवरात्रि पर्व को देखते हुए औरंगाबाद में प्रशासन और विद्युत विभाग पूरी तरह सक्रिय है। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में, मुख्य स्याना रोड हाईवे पर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों पर पॉलीथिन लपेटने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। यह कदम बरसात के मौसम में खंभों में करंट उतरने के खतरे को रोकने के लिए उठाया गया है, जिससे कांवड़ियों को संभावित दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। विद्युत विभाग के कर्मचारी रवि और सागर ने बताया कि उच्चाधिकारियों के सख्त निर्देश पर यह कार्य किया जा रहा है। हाईवे के सभी संवेदनशील और मुख्य मार्गों पर स्थित खंभों को कवर किया जा रहा है, ताकि करंट लगने की किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का लगातार निरीक्षण कर रही है। इसका उद्देश्य क्षेत्र से गुजरने वाले लाखों कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा या खतरे का सामना न करने देना है।
Related Articles
अमरगढ़ में 201 श्याम प्रेमियों ने निकाली निशान यात्रा:राधा अष्टमी पर श्याम भक्ति में डूबा कस्बा अमरगढ़, रात 8 बजे से मधुर भजनों का गुणगान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 20, 2026
बुलंदशहर में लापता अधेड़ का शव झाड़ियों में मिला:गले में अंगोछे से कसा था, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 20, 2026
मासूम को ले जाने का विरोध करने पर रौंदा, VIDEO:बोनट पर लटका रहा, कार आगे बढ़ा दी, पुलिस पर मामला दबाने का आरोप...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 20, 2026