बुलंदशहर में कर्मचारी को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत:घर से बाजार जा रहे थे, दो साल पहले मां की भी हादसे में गई थी जान...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

August 03, 2026

बुलंदशहर में कर्मचारी को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत:घर से बाजार जा रहे थे, दो साल पहले मां की भी हादसे में गई थी जान...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में कर्मचारी को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत:घर से बाजार जा रहे थे, दो साल पहले मां की भी हादसे में गई थी जान

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में सिरोधन रोड पर गुरुवार रात हुए एक सड़क हादसे में नयागांव निवासी 50 वर्षीय कॉलेज कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। सिरोधन बाईपास पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, नयागांव निवासी सुशील (50) पुत्र राजे नोएडा स्थित एक कॉलेज में कार्यरत थे। गुरुवार रात वह बाइक से किसी काम के सिलसिले में घर से बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह सिरोधन बाईपास पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सुशील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक सुशील अपने पीछे पत्नी सीमा, तीन बेटियां और दो बेटों का रोता-बिलखता परिवार छोड़ गए हैं। इनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व सुशील की माता सरबती देवी की भी सड़क दुर्घटना में ही मृत्यु हो गई थी। दो साल में परिवार के दूसरे सदस्य की हादसे में जान जाने से गांव में शोक का माहौल है।

Published on August 03, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0