राजघाट में गंगा का जलस्तर बढ़ा:प्रशासन अलर्ट, तटीय इलाकों में सतर्कता के निर्देश...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

August 03, 2026

राजघाट में गंगा का जलस्तर बढ़ा:प्रशासन अलर्ट, तटीय इलाकों में सतर्कता के निर्देश...TV Newsकल तक

राजघाट में गंगा का जलस्तर बढ़ा:प्रशासन अलर्ट, तटीय इलाकों में सतर्कता के निर्देश

बुलंदशहर के राजघाट में गंगा नदी का जलस्तर बुधवार को तेजी से बढ़ गया। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश और बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यह वृद्धि हुई है। सिंचाई विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में गंगा में 40 हजार क्यूसेक पानी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को नरौरा बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी डाउनस्ट्रीम में छोड़ा गया, जिससे नदी का बहाव तेज हो गया है। जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया। राजघाट के बांके बिहारी घाट, दुर्गा देवी घाट और पक्के घाट सहित सभी प्रमुख घाटों पर पुलिस और गोताखोरों की टीमें तैनात कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं से बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करने और गहरे पानी में न जाने की अपील की गई है। कृषि विभाग ने गंगा किनारे बसे गांवों के किसानों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि जलस्तर और बढ़ता है तो राहत कार्य शुरू करने की रणनीति तैयार की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करने की अपील की है।

Published on August 03, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0