बुलंदशहर में सीएनजी कार में लगी आग:भूड़ चौराहे पर हुआ हादसा, चालक ने कूदकर बचाई जान; बड़ा विस्फोट टला...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 16, 2026

बुलंदशहर में सीएनजी कार में लगी आग:भूड़ चौराहे पर हुआ हादसा, चालक ने कूदकर बचाई जान; बड़ा विस्फोट टला...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में सीएनजी कार में लगी आग:भूड़ चौराहे पर हुआ हादसा, चालक ने कूदकर बचाई जान; बड़ा विस्फोट टला

बुलंदशहर में मंगलवार रात करीब 10 बजे भूड़ चौराहे से दिल्ली रोड की तरफ जा रही एक सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। कार से लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि आग बढ़ने से पहले ही कार चालक गाड़ी से कूदकर सुरक्षित बाहर निकल आया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार जैसे ही भूड़ चौराहे को पार कर दिल्ली रोड की ओर बढ़ी, उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुएं ने आग का रूप ले लिया और पूरी कार जलने लगी। हादसे के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी जारी थी, जिससे कुछ देर के लिए यातायात रुक गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घटना की गंभीरता और सीएनजी सिलेंडर में विस्फोट के खतरे को देखते हुए तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

Published on September 16, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0