मां से विवाद के बाद नहर में कूदा युवक:नशे में पानी में लगाई छलांग, पुलिसकर्मी ने गोताखोर के साथ बचाई जान...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 16, 2026
मां से विवाद के बाद नहर में कूदा युवक:नशे में पानी में लगाई छलांग, पुलिसकर्मी ने गोताखोर के साथ बचाई जान
बुलंदशहर में मंगलवार शाम 6 बजे मां से विवाद के बाद नशे की हालत में एक युवक नहर में कूद गया। सनौटा गांव के पास नहर में युवक को डूबता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने स्थानीय गोताखोर की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मामला गुलावठी थाना क्षेत्र का है। विवाद के बाद नहर पर पहुंचा युवक सनौटा गांव निवासी शैलेंद्र पुत्र जयकिशन का मंगलवार शाम किसी बात को लेकर मां से विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद वह गुस्से में घर से निकल गया। नशे की हालत में शैलेंद्र सीधे नहर पर पहुंचा और पानी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने युवक को नहर में डूबते देखा तो डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही PRV-8848 मौके पर पहुंची। तेज बहाव में युवक को डूबता देखकर PRV चालक पुलिसकर्मी नितिन यादव ने अपनी जान की परवाह किए बिना स्थानीय गोताखोर के साथ नहर में छलांग लगा दी पुलिसकर्मी नितिन यादव और स्थानीय नागरिक ने काफी मशक्कत के बाद शैलेंद्र को पानी से बाहर निकाल लिया। समय रहते हुए रेस्क्यू होने से युवक की जान बच गई।
Related Articles
बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 16, 2026
पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश के पैर में मारी गोली:बुलंदशहर में चोरी के मामलों में पुलिस कर रही थी तलाश, एक दर्जन मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 16, 2026
बुलंदशहर में सीएनजी कार में लगी आग:भूड़ चौराहे पर हुआ हादसा, चालक ने कूदकर बचाई जान; बड़ा विस्फोट टला...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 16, 2026