पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश के पैर में मारी गोली:बुलंदशहर में चोरी के मामलों में पुलिस कर रही थी तलाश, एक दर्जन मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 16, 2026

पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश के पैर में मारी गोली:बुलंदशहर में चोरी के मामलों में पुलिस कर रही थी तलाश, एक दर्जन मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक

पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश के पैर में मारी गोली:बुलंदशहर में चोरी के मामलों में पुलिस कर रही थी तलाश, एक दर्जन मुकदमे दर्ज

बुलंदशहर में सिकंदराबाद में बुधवार देर रात वाहन चोरी के आरोपी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी बदमाश चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। कोतवाली सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम निजामपुर जाने वाले रास्ते पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें एक संदिग्ध कार दिखी, जिसे रोकने का इशारा करने पर चालक ने कार भगा दी। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। ग्राम शेरपुर से आगे श्मशान की ओर जाने वाले रास्ते पर कार फंस गई। खुद को घिरा देखकर कार सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

Published on September 16, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0