बुलंदशहर में पुलिसकर्मियों को राखी बांधी:मिठाई खिलाकर लंबी आयु की कामना,समाज का वास्तविक रक्षक बताया...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 08, 2025

बुलंदशहर में एकल विद्यालय अभियान के संभाग पश्चिम उत्तर प्रदेश के भाग गढ़गंगा अंचल और राष्ट्र चेतना मिशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्षाबंधन का विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन की महिला कार्यकर्ताओं ने बुलंदशहर कोतवाली नगर क्षेत्र में कार्यरत पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। कार्यक्रम में संगठन की सेवाव्रती महिलाओं ने पुलिस चौकी जज कंपाउंड के प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों को तिलक लगाया। इसके बाद सभी को मिठाई खिलाकर उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की गई। एसआई आनंद कुमार, एसआई हर्षित गर्ग, हैड कांस्टेबल शाहिद मंसूर, मोहित कुमार और होमगार्ड अशोक कुमार शर्मा की कलाई पर राखी बांधी गई। एकल अभियान अंचल बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष रवि कुमार सिंह ने समाज की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों के परिश्रम को नमन किया। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने कहा कि वे हर वर्ष रक्षाबंधन पर समाज के वास्तविक रक्षक पुलिसकर्मियों को राखी बांधते हैं। उन्होंने एकल विद्यालय अभियान द्वारा ग्रामीण और अभावग्रस्त क्षेत्रों में चलाए जा रहे शिक्षा और संस्कार के प्रसार कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। उन्होंने नागरिकों की सेवा के प्रति पुलिसकर्मियों के समर्पण की सराहना की और पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में एकल अभियान अंचल अभियान प्रमुख कृष्ण कुमार, अंचल प्रशिक्षण बहन सुनीता और गतिविधि प्रमुख मीनू उपस्थित थीं। इसके अलावा संच प्रशिक्षक बीना, राष्ट्र चेतना मिशन के नगर विद्यार्थी प्रमुख देवेश शर्मा, कोमल, अनुराधा, संजना और सीमा शर्मा भी मौजूद रहीं।
Related Articles
राधा अष्टमी महोत्सव में भक्तों की भीड़:वृंदावन से आए चित्र-विचित्र महाराज,बारिश के बावजूद देर रात तक चला भजन-कीर्तन...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 27, 2025

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर बीजेपी की बैठक:भाजपा प्रत्याशी की जीत का संकल्प,वित्तविहीन शिक्षकों को वोटिंग राइट दिलाने का श्रेय लिया...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 27, 2025
बुलंदशहर में ट्रेन से गिरा यात्री,परिवार के साथ दिल्ली जा रहा था,मौत:चोला रेलवे स्टेशन के पास हादसा...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 27, 2025