नरौरा के ढकनगला गांव में दहशत:जंगल में गुलदार दिखने का दावा,वन विभाग ने कहा - पगचिह्न नहीं मिले...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 08, 2025
नरौरा क्षेत्र के ढकनगला गांव में गुलदार दिखने के दावे से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। एक ग्रामीण ने जंगल में चीता या गुलदार जैसा जानवर देखने का दावा किया। इस सूचना पर वन विभाग की टीम और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से जानकारी लेकर उन्होंने क्षेत्र की जांच की और सभी को सतर्क रहने की हिदायत दी। नरौरा कस्बे से सटे ढकनगला गांव में जब लोगों ने गुलदार जैसा जानवर देखा तो यह चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीण इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचित किया। वन क्षेत्राधिकारी मोहित चौधरी ने बताया कि पुलिस प्रशासन के साथ वन विभाग की टीम बताए गए क्षेत्र में गई। उन्होंने कहा कि वहां चीते के कोई पग चिह्न नहीं मिले हैं। वहां ग्रामीणों से बातचीत कर जांच की गई। यह कुत्ते जैसी प्रजाति का जानवर हो सकता है या अफवाह भी हो सकती है। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि जंगल में अकेले न जाएं। वन विभाग का स्टाफ क्षेत्र में तैनात रहेगा। अगर जाना आवश्यक हो तो कम से कम दो लोग साथ जाएं।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026