बुलंदशहर के जिला अस्पताल का हाल:टॉर्च की रोशनी में मरीजों का हो रहा इलाज,तीमारदार हाथों से झल रहे पंखा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 08, 2025
बुलंदशहर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि बिजली न होने के कारण मरीजों का इलाज मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया जा रहा है। इस वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग के बेहतर सुविधाओं के दावों की पोल खोल दी है। गर्मी से परेशान मरीजों को राहत देने के लिए उनके तीमारदार हाथ से पंखा झलने को मजबूर हैं। खुर्जा निवासी राजवती ने अपनी आपबीती बताई। वह सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची थी। उन्होंने आरोप लगाया, "गर्मी में मरीज बहुत परेशान हैं। राजवती ने बताया कि बिजली न होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में न तो बिजली है और न ही जनरेटर चल रहा है। राजवती ने स्वास्थ्य विभाग और जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई। डॉक्टर मोबाइल की टॉर्च से इलाज करने को मजबूर हैं। इस घटना ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति को उजागर कर दिया है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026