बुलंदशहर में बदमाशों से मुठभेड़: अवैध हथियार और लूटी हुई सोने की चैन बरामद,एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 09, 2025
बुलंदशहर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकंदराबाद पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। बीती रात को थाना सिकंदराबाद पुलिस टीम जेवर अड्डे के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वे नहीं रुके और बाइक को तेजी से मोड़कर चोला रोड की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने बाइक प्राणगढ़ जाने वाले कच्चे रास्ते पर मोड़ दी। कुछ दूरी पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अपने आप को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने शिवम और उसके साथी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश शिवम पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों गिरफ्तार अपराधी शिवम पुत्र महेंद्र और रोहित पुत्र दीप चंद, मोहल्ला रामबाड़ा, कस्बा सिकंदराबाद, बुलंदशहर के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, बाइक और लूटी हुई सोने की चैन बरामद हुई है। उल्लेखनीय है कि इन बदमाशों ने 6 अगस्त 2025 को सिकंदराबाद क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थवाड़ा में एक व्यक्ति से चैन लूटी थी। इस मामले में थाना सिकंदराबाद पर मुकदमा संख्या 764/25 धारा 304(2)/317(2)/112 बीएनएस पंजीकृत है। पुलिस लगातार इन अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026