बुलंदशहर में घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग:घर में घुसकर महिलाओं को पीटा,पुरानी रंजिश में दबंगों का आधी रात हमला,फायरिंग कर फरार...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 11, 2025
बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के गांव दाउदपुर में देर रात एक परिवार पर दबंगों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक युवती और एक वृद्ध महिला घायल हो गईं। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 2024 से गांव के कुछ दबंगों के खिलाफ उनके जानलेवा हमले का मुकदमा चल रहा है। हमले के दौरान पीड़ित परिवार ने छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने इस मामले में फैसला अपने पक्ष में करवाने का दबाव बनाने के लिए घर में घुसकर मारपीट की और फायरिंग भी की।फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस पर लापरवाही का आरोप...
पीड़ित पक्ष का कहना है कि इससे पहले भी कई बार वे इस तरह के हमलों का शिकार हो चुके हैं। अब वे न्याय और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं परिवार ने दावा किया कि उन्होंने कई बार स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन अब तक किसी आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026