बुलंदशहर में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी:वोट चोरी के मुद्दे पर युवा कांग्रेस का एक्शन, गांव-शहर में करेगी जागरूक...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 12, 2025

बुलंदशहर में युवा कांग्रेस ने वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस नेताओं ने यह घोषणा की। युवा कांग्रेस नेता सचिन वशिष्ठ ने चुनाव आयोग पर भाजपा के इलेक्शन मैनेजमेंट का काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में हेराफेरी और मतदान केंद्रों पर अनियमितताओं के खिलाफ संगठित जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। बुलंदशहर में युवा कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर हस्ताक्षर अभियान की जानकारी दी। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शुभम कौशिक, अफशान राणा, मनोज शर्मा और शिवम वशिष्ठ ने कहा कि वे गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों का समर्थन जुटाएंगे। उनका उद्देश्य है कि हर नागरिक अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग कर सके। कार्यक्रम में तपन गौर, सौरभ शर्मा, तरुण शर्मा, अमन कुमार आमिर, शोएब खान, पुनीत पंडित, विवेक ठाकुर और शिवम रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026