बुलंदशहर जिला अस्पताल में नहीं है एमआरआई-सिटी स्कैन की सुविधा: रालोद के जिला संयोजक ने मंत्री को भेजा ज्ञापन,मरीजों को प्राइवेट सेंटर पर देनी पड़ रही मोटी रकम...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 13, 2025
बुलंदशहर के बाबू बनारसी दास राजकीय अस्पताल में एमआरआई और सिटी स्कैन की सुविधा नहीं है। इस वजह से मरीजों को प्राइवेट सेंटरों का रुख करना पड़ रहा है। वहां उन्हें भारी-भरकम फीस देनी पड़ रही है। राष्ट्रीय लोक दल के जिला संयोजक कुंवर सिंह ने इस मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार को पत्र भेजा है। उन्होंने अस्पताल में एमआरआई और सिटी स्कैन मशीन की मांग की है। यहां महंगी फीस के कारण गरीब और असहाय मरीजों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। जनपद के हजारों मरीजों को प्राइवेट सेंटरों पर जाना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में मशीनें आने से प्राइवेट सेंटर भी कम फीस लेने को मजबूर होंगे। इससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026