बुलंदशहर के गांव में तेंदुए ने दहशत फैलाई:वन विभाग ने पिंजरा लगाया,दो दिन से दिख रहा जानवर,ग्रामीण टोली बनाकर निकल रहे...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 13, 2025
बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव विसुंधरा में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में हैं। तेंदुए को दो रात में दो बार देखा गया है। वन विभाग ने जानवर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। पिंजरे में चारे के लिए मुर्गी रखी गई है। तेंदुए की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। राजकुमार, उमेश यादव और सौरभ कुमार रात भर तेंदुए की तलाश कर रहे हैं। डीएफओ हरेंद्र कुमार ने वन रेंजर अंकित अरोड़ा की अगुवाई में टीम तैनात की है।
आसपास के खेतों में मिले पगचिह्न...
वन दरोगा राजकुमार के मुताबिक, तेंदुआ केशव के खेत से निकलकर सुरेंद्र सिंह के खेत में जाता देखा गया। इसी जगह पिंजरा लगाया गया है। आसपास के खेतों में तेंदुए के एक दर्जन से ज्यादा पदचिह्न मिले हैं। ग्रामीणों के अनुसार सुबह चार बजे भी तेंदुआ दिखा। तेंदुए के डर से ग्रामीण अकेले खेतों में नहीं जा रहे हैं। वन कर्मियों का कहना है कि तेंदुआ अकेले व्यक्ति पर ही हमला करता है, पशुओं के लिए चारा लेने वे समूह में जा रहे हैं। भीड़ में नहीं। डीएफओ हरेंद्र कुमार ने बताया कि एक और पिंजरा मंगवाया गया है। उन्होंने कहा कि तेंदुआ एक जगह ज्यादा देर नहीं रुकता। टीम लगातार इलाके की निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Related Articles
राधा अष्टमी महोत्सव में भक्तों की भीड़:वृंदावन से आए चित्र-विचित्र महाराज,बारिश के बावजूद देर रात तक चला भजन-कीर्तन...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 27, 2025

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर बीजेपी की बैठक:भाजपा प्रत्याशी की जीत का संकल्प,वित्तविहीन शिक्षकों को वोटिंग राइट दिलाने का श्रेय लिया...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 27, 2025
बुलंदशहर में ट्रेन से गिरा यात्री,परिवार के साथ दिल्ली जा रहा था,मौत:चोला रेलवे स्टेशन के पास हादसा...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 27, 2025