बुलंदशहर में बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग:चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध,पालिका ने हटवाया... TV Newsकल तक

RKRTNत

Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

August 16, 2025

बुलंदशहर में बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग:चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध,पालिका ने हटवाया... TV Newsकल तक

बुलंदशहर में कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर के मुख्य चौराहों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसएस संधू के विरोध में होर्डिंग लगाए। पालिका ने इन होर्डिंग को अनुमति नहीं होने के कारण हटवा दिया। कांग्रेस द्वारा लगाए गए होर्डिंग शहर में चर्चा का विषय बन गए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को डिजिटल वोटर लिस्ट नहीं दी गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए इलेक्शन मैनेजमेंट कर रहा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के बाद प्रत्येक नगर में चुनाव आयोग और भाजपा के कथित गठजोड़ के खिलाफ जनसंवाद किए जाएंगे।

Published on August 16, 2025 by Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0