ग्राम समाज की जमीन पर पेड़ कटान को लेकर विवाद:कई घायल,जांच टीम के सामने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों में मारपीट...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 21, 2025
बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र की चौकी बुगरासी के रूखी भगवानपुर में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध पेड़ कटान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर फलदार वृक्षों को कटवाने का आरोप लगाया। इस मामले की शिकायत जिला अधिकारी से की गई। शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने जांच टीम गठित कर मौके पर भेजी। जांच टीम की मौजूदगी में ही ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों ने शिकायतकर्ता पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। झड़प में कई लोग घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में लेकर जांच कराई जा रही है। उच्च अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। मामले में दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त कर ली गई है। जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026