खुर्जा में भीम आर्मी और जाटव विकास मंच ने निकाला कैंडल मार्च:मनीषा वैष्णव हत्याकांड का विरोध,न्याय की मांग...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 23, 2025

हरियाणा के भिवाना जिले की शिक्षिका मनीषा वैष्णव की हत्या के विरोध में खुर्जा में कैंडल मार्च निकाला गया। भीम आर्मी और जाटव विकास मंच ने संयुक्त रूप से इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। शुक्रवार देर रात को सिटी स्टेशन स्थित अंबेडकर पार्क से मशाल जुलूस शुरू हुआ। जुलूस कॉलेज रोड, वाल्मीकि चौराहा होते हुए कोतवाली के सामने से गुजरा। यह कचहरी रोड स्थित अंबेडकर पार्क पर समाप्त हुआ। उन्होंने भारत सरकार और हरियाणा सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से कड़े कानून बनाने की मांग की। पुलिस प्रशासन के अधिकारी व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। नगर भर से सर्वसमाज के लोग इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026