बुलंदशहर पुलिस को मिला मोबाइल फॉरेंसिक लैब:अत्याधुनिक उपकरणों से लैस वाहन से अपराध की जांच होगी तेज...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 27, 2025
बुलंदशहर पुलिस को उत्तर प्रदेश शासन से एक नया मोबाइल फॉरेंसिक लैब मिला है। एसपी क्राइम नरेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष से इस फॉरेंसिक वाहन (बोलेरो कैंपर) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन कई आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है। इसमें फिंगरप्रिंट किट, क्राइम सीन किट, एविडेंस कलेक्शन किट और डीएनए सैंपलिंग किट मौजूद हैं। साथ ही हाई रेजोल्यूशन कैमरा, ब्लड सैंपल कलेक्शन किट, फर्स्ट एड किट, फुटप्रिंट कास्ट किट और लैपटॉप भी उपलब्ध हैं।
अपराधियों को सजा दिलाने में मदद मिलेगी
एसपी क्राइम ने बताया कि इस फॉरेंसिक वैन से अपराध स्थल की जांच और साक्ष्य संकलन अधिक सटीक तरीके से किया जा सकेगा। फील्ड यूनिट टीम घटनास्थल पर तुरंत पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से सबूत जुटा सकेगी। जनपद की जनता को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इससे अपराध की जांच में तेजी आएगी और अपराधियों को सजा दिलाने में मदद मिलेगी।
Related Articles
बुलंदशहर के गुलावठी में भाकियू (सिंघानिया) की बैठक:यूपी में किसानों को फ्री बिजली देने की मांग,बेरोजगारों की समस्याओं पर चर्चा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 10, 2026
अरनिया में झोपड़ी में आग, दो गर्भवती गायों की मौत:मालिक ने की मुआवजे की मांग,पुलिस-राजस्व विभाग मौके पर... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 10, 2026
शिकारपुर में गौवंश सड़क हादसे में गंभीर घायल:गौसेवकों ने रेस्क्यू कर गौशाला में कराया भर्ती...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 10, 2026