बुलंदशहर के गुलावठी में भाकियू (सिंघानिया) की बैठक:यूपी में किसानों को फ्री बिजली देने की मांग,बेरोजगारों की समस्याओं पर चर्चा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 10, 2026
बुलंदशहर के गुलावठी में मंगलवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन (सिंघानिया) ने किसानों, युवाओं और बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन पर सवाल उठाए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट एस.के. सिंघानिया ने दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में किसानों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग की। सिंघानिया ने पूछा कि जब दिल्ली जैसे प्रदेश में आम जन को 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिल सकती है, तो उत्तर प्रदेश के किसानों को यह सुविधा क्यों नहीं दी जा सकती। उन्होंने केंद्र सरकार से एक युवा आयोग के गठन की भी मांग की, जिससे युवाओं को रोजगार और उद्योगों से जुड़ने का एक मजबूत मंच मिल सके। गुलावठी में भाकियू सिंघानिया के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी के कैंप कार्यालय पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि कर रही है। इससे किसान ही नहीं, बल्कि हर वर्ग के लोग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से पेट्रोल-डीजल पर राज्य कर कम करने की अपील की संगठन ने किसानों के लिए समय पर खाद, बीज और उर्वरक उपलब्ध कराने तथा इनकी कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही, किसानों की फसलों का लाभकारी मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। सिंघानिया ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर उनका संगठन सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था और विद्युत आपूर्ति को सुचारु करने की मांग भी की गई। इसके अतिरिक्त, किसानों और मजदूरों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और आवारा पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान पर प्रभावी कार्रवाई करने की अपील की गई। इससे पहले, एडवोकेट एस.के. सिंघानिया के गुलावठी आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष विजय तेवतिया, जीशान, कपिल, आमिर सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
अरनिया में झोपड़ी में आग, दो गर्भवती गायों की मौत:मालिक ने की मुआवजे की मांग,पुलिस-राजस्व विभाग मौके पर... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 10, 2026
शिकारपुर में गौवंश सड़क हादसे में गंभीर घायल:गौसेवकों ने रेस्क्यू कर गौशाला में कराया भर्ती...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 10, 2026
बुलंदशहर के गुलावठी में आंधी-तूफान से भारी नुकसान:दर्जनों पेड़-यूनिपोल गिरे,टीनशेड-सौर प्लेट उड़ीं;विद्युत आपूर्ति बाधित...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 10, 2026