शिकारपुर में गौवंश सड़क हादसे में गंभीर घायल:गौसेवकों ने रेस्क्यू कर गौशाला में कराया भर्ती...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 10, 2026
शिकारपुर में देर रात एक सड़क हादसे में एक गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय गौसेवकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल गौवंश का रेस्क्यू किया और उसे इलाज के लिए गौशाला भिजवाया। जानकारी के अनुसार, यह घटना नगर के एक मुख्य मार्ग पर हुई। किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गौवंश सड़क पर गिरकर घायल हो गया। प्रमुख गौसेवक शिवम शिकारपुरिया और निशांत मित्तल को हादसे की खबर मिलते ही वे अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। गौवंश की गंभीर स्थिति को देखते हुए, गौसेवक शिवम शिकारपुरिया ने तुरंत पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया। पशु चिकित्सक ने घायल गौवंश को प्राथमिक उपचार दिया चूंकि गौवंश चलने-फिरने में असमर्थ था, इसलिए नगरपालिका की जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाया गया। टीम के सदस्यों और स्थानीय लोगों की मदद से, घायल गौवंश को सावधानीपूर्वक उठाकर गौशाला पहुंचाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।
Related Articles
बुलंदशहर के गुलावठी में भाकियू (सिंघानिया) की बैठक:यूपी में किसानों को फ्री बिजली देने की मांग,बेरोजगारों की समस्याओं पर चर्चा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 10, 2026
अरनिया में झोपड़ी में आग, दो गर्भवती गायों की मौत:मालिक ने की मुआवजे की मांग,पुलिस-राजस्व विभाग मौके पर... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 10, 2026
बुलंदशहर के गुलावठी में आंधी-तूफान से भारी नुकसान:दर्जनों पेड़-यूनिपोल गिरे,टीनशेड-सौर प्लेट उड़ीं;विद्युत आपूर्ति बाधित...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 10, 2026