जालखेड़ा में टूटी सड़क से ग्रामीण परेशान:स्कूली बच्चों को आवागमन में दिक्कत,कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क में गड्ढे...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 12, 2025
बुलंदशहर के न्याय पंचायत बहलीमपुरा स्थित गांव जालखेड़ा में बारिश के कारण सड़क की स्थिति खराब हो गई है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है और स्कूली बच्चों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। गांव के निवासी रामभूल सिंह, शिवप्रसाद, प्यारेलाल, शंकर दयाल, मोहम्मद नाजिम, राजेंद्र सिंह, रिजवान, फुरकान और प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क की मरम्मत नहीं होने से स्थिति और बिगड़ सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर रात में प्रकाश की व्यवस्था भी नहीं है। उनका कहना है कि गड्ढों को जल्द नहीं भरा गया तो सड़क और अधिक क्षतिग्रस्त हो जाएगी। बिजली के खंभे भी नहीं लगे हैं। अंधेरे में गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क की मरम्मत जल्द की जाए ताकि किसी दुर्घटना से बचा जा सके।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026