बुलंदशहर में जान जोखिम में डालकर हो रहा आवागमन:पिछले साल हुई थी एक मौत,क्षतिग्रस्त पुल पर बना गड्ढा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 13, 2025
खुर्जा तहसील क्षेत्र के पालरा झाल पर गंग नहर का पुराना पुल जान का जोखिम बन गया है। पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। पिछले साल सलेमपुर के एक युवक की इसी पुल से गिरकर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद प्रशासन ने पुल के दोनों तरफ दीवार बनवा दी थी। लेकिन राहगीरों ने शॉर्टकट के लिए इस दीवार को तोड़ दिया है। पुल पर एक बड़ा गड्ढा है, जिससे सीधा नहर में गिरने का खतरा है। यह पुल खुर्जा-पहासू मार्ग बिलकुल समीप है और पुलिस का भी इस मार्ग से आना-जाना होता है। इसके बावजूद लोग यहां से आवागमन कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026