बुलंदशहर में त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक:लोग रहे मौजूद,डीजे की आवाज कम रखने और मिलावटी सामान न बेचने की अपील...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 13, 2025
जहांगीराबाद में नगर की कस्बा चौकी पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनूपशहर के क्षेत्राधिकारी रामकरन सिंह ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी ने रामलीला और काली कमेटी के अध्यक्षों से मेलों में कम ऊंचाई और कम आवाज के डीजे का उपयोग करने का अपील की। उन्होंने सभी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर दिया। बैठक में व्यापारियों को मिलावटी वस्तुओं की बिक्री न करने की हिदायत दी गई। नगर पालिका को साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। कोतवाल संजेश कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखे। बिजली विभाग के अधिकारियों को मेले के दौरान बिजली से संबंधित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क रहने को कहा गया। बैठक में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नवीन बंसल, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश सैनी, संजय कंसल, सभासद धर्मपाल लोधी, धन्नु राजौरा, निशित बंसल, मनोज गुप्ता, बब्बू भैया, नईम अंसारी और खालिद सिद्दीकी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026