गुलावठी में नाला स्ट्रीट पर खुले मेनहॉल:पालिका से समाधान की मांग,कवर सीसी पटिया टूटी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 13, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी शहर में नाला स्ट्रीट पर कई मेनहॉल खुले पड़े हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इन मेनहॉलों के सीसी कवर (पटिया) या तो टूटे हुए हैं या अपनी जगह से हटे हुए हैं। कुछ मेनहॉलों पर दो पटियाओं के बीच इतना अधिक गैप है कि किसी का भी पैर उसमें फंस सकता है। लगभग दस साल पहले नगर पालिका ने नाला स्ट्रीट रोड से सेफ्टी रैलिंग हटाकर इसे पटवा दिया था। पहले मेनहॉलों पर लोहे के जाल लगाए गए थे, लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही के कारण वे टूट गए। इसके बाद सीमेंट की पटियाएं रखवाई गईं, जो अब टूट चुकी हैं या उनके बीच गैप बन गया है। स्थानीय निवासियों और इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को खुले मेनहॉलों के कारण लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रवि सैनी, सोनू, कमल सिंह और आशीष कुमार जैसे नागरिकों का कहना है कि खुले मेनहॉलों से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने नगर पालिका से इस संबंध में सख्त कदम उठाने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने बताया कि नाला स्ट्रीट पर ओवरलोड वाहनों के कारण मेनहॉल के जाल कई बार बदले जा चुके हैं। जाल टूटने के बाद ही सीमेंट की मोटी पटियाओं से मेनहॉल कवर कराए गए थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी मेनहॉल खुले हैं, उन्हें जल्द ही कवर कराया जाएगा। ईओ चौहान ने हाल ही में नाला स्ट्रीट रोड का निरीक्षण किया है। उन्होंने सड़क के निर्माण और बीच-बीच में सफाई के लिए चेंबर बनाने का प्रस्ताव शासन-प्रशासन को भेजा है। उन्होंने कहा कि नाला स्ट्रीट रोड के लोगों की समस्या का समाधान जल्द ही करा दिया जाएगा।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026