खुर्जा कोतवाल पंकज राय लाइन हाजिर:गैंगरेप पीड़िता को डीआईजी से मिलने से रोका,लापरवाही पर कार्रवाई...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 14, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा में डीआईजी कलानिधि नैथानी के निरीक्षण के दौरान बड़ा मामला सामने आया। निरीक्षण के दौरान एक गैंगरेप पीड़िता डीआईजी से मिलने पहुंची तो पुलिस ने उसे रोकने की पूरी कोशिश की। पुलिस से बचकर पीड़िता किसी तरह डीआईजी से मिली तो डीआईजी के निर्देश पर चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया और कोतवाल पंकज राय को लाइन हाजिर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, डीआईजी कलानिधि नैथानी गुरुवार को खुर्जा नगर कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उसी दौरान एक महिला उनकी गाड़ी रुकवाकर आगे आई और बताया कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है, लेकिन पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की। डीआईजी ने मौके पर ही संबंधित प्रकरण की जानकारी ली और पूरे मामले की जांच के लिए सीओ अनूपशहर रामकरण को आदेश दिए।
लापरवाही उजागर होने पर कार्रवाई...
जांच में सामने आया कि कोतवाली प्रभारी पंकज राय ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया था और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में लापरवाही बरती थी। इस पर डीआईजी ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिला अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कोतवाली की सजावट बनी लाइन हाजिर का कारण...
बुलंदशहर नगर कोतवाली और खुर्जा नगर कोतवाली में डीआईजी का यह निरीक्षण भले ही ‘औचक निरीक्षण’ कहलाया गया हो, लेकिन लेखा विभाग के होमगार्ड से लेकर कप्तान तक सभी को इसकी पहले से जानकारी थी। इसी कारण दोनों कोतवाल पिछले चार दिनों से स्टाफ के साथ व्यवस्था सुधारने में जुटे थे। खुर्जा कोतवाल ने तो डीआईजी के स्वागत में पूरी कोतवाली को ऐसे सजवा दिया था, जैसे डीआईजी कोतवाली की सजावट देखने ही आ रहे हों। तहसील से लेकर जिले भर के अधिकारियों को पता था कि कोतवाली को शादी के मंडप की तरह सजाया जा रहा है। अधिकारियों को उम्मीद थी कि कानून-व्यवस्था और शिकायतों के निस्तारण के बजाय सजावट से डीआईजी प्रभावित होंगे।
डीआईजी के सामने न पहुंचे फरियादी, पुलिस ने गाड़ी से घर छोड़ा...
डीआईजी कलानिधि नैथानी के निरीक्षण के दौरान कोई फरियादी अपनी शिकायत न कर सके और खुर्जा पुलिस की पोल न खुले, इसके लिए सीओ समेत अन्य अधिकारियों के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने शिकायत लेकर आए फरियादियों को जबरन गाड़ी में बैठाकर घर छोड़ दिया। अपने भाई की हत्या की जांच की मांग को लेकर पहुंचे चमन विहार कॉलोनी निवासी सुमित को भी पुलिस अपनी गाड़ी में बैठाकर घर छोड़ आई थी।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026