बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़,दो बदमाश घायल,एक गिरफ्तार:कोर्ट से लौट रहे व्यक्ति को मारी थी गोली,बाइक-तमंचा और कारतूस बरामद...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 03, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। वाहन चेकिंग के दौरान हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश मुकेश (मूला) और पवन घायल हो गए, जबकि उनके तीसरे साथी युवराज (डॉन) को कॉम्बिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। यह मुठभेड़ कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के चोला रोड स्थित पीले बंबे के पास हुई। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें मुकेश और पवन को गोली लगी। घायल बदमाशों को तुरंत खुर्जा के सूरजमल जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल बदमाशों के पास से एक मोटरसाइकिल, दो तमंचे (315 बोर), दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। खुर्जा सीओ शोभित कुमार ने बताया कि ये बदमाश ककराला इलाके में कोर्ट से तारीख पर लौट रहे अर्जुन को दिनदहाड़े गोली मारने की घटना में शामिल थे। पुलिस तभी से इनकी तलाश कर रही थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार और घायल बदमाशों की आपराधिक पृष्ठभूमि खंगाल रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026