अरनिया में ट्रैक्टर-कैंटर भिड़े, चार घायल:चालक फरार,घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 04, 2025
बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। घटाल पुल के समीप एक कैंटर और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में ट्रैक्टर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची अरनिया पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यह हादसा खुर्जा स्थित अरनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटाल पुल के पास हुआ। तेज रफ्तार कैंटर ने सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर में सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे के कारण हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। अरनिया पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाने का काम शुरू कर दिया है ताकि यातायात सामान्य हो सके। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि घायलों में अलीगढ़ निवासी हसन, अहमद और मौलाना शामिल हैं। एक अन्य घायल की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सभी घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026