अरनिया के उदयभान नागलिया में घर में आग:परिवार खेत पर था,शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जला...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 20, 2025
बुलंदशहर के अरनिया क्षेत्र के उदयभान नागलिया गांव में भोला पुत्र घमंड पाल सिंह के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दोपहर करीब 1 बजे हुई इस घटना में घर का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य खेत पर काम कर रहे थे। घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने भोला को खेत पर जाकर सूचना दी। भोला ने तुरंत घर पहुंचकर ताला खोला तो अंदर चारों तरफ आग लगी हुई थी। भोला और पड़ोसियों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, पानी डालने पर करंट आने के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद ही आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में फ्रिज, बेड, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, डाइनिंग टेबल, एलसीडी सहित ओढ़ने-बिछाने और पहनने के कपड़े जल गए। गनीमत रही कि आग लगने के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं फटा। घर में रखा खाने का सामान और कुछ नगदी भी जलकर राख हो गई। भोला ने बताया कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। उन्होंने कहा कि अब उनके पास खाने-पीने और रहने के लिए कुछ भी नहीं बचा है, जिससे परिवार के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026