राकेश टिकैत बोले- किसान जमीन से नफरत न करें:बल्कि किसान की मां होती है,दिल्ली की कलम बेईमान,जमीन घाटे का सौदा नहीं...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 12, 2026
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुलंदशहर के खुर्जा में एक कार्यक्रम के दौरान किसानों और राजनीति से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज किसान अपनी ही जमीन से नफरत करने लगा है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। जमीन घाटे का सौदा नहीं, बल्कि किसान की मां होती है। राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि किसानों को उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिचौलिए किसानों से कम दामों पर फसल खरीदते हैं और बाद में उसे महंगे दामों पर बेचते हैं। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए टिकैत ने कहा, “दिल्ली की कलम बेईमान है।” राकेश टिकैत खुर्जा में भीमराव अंबेडकर एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम पर भी कटाक्ष किया। टिकैत ने कहा कि जो लोग खुद मीट खाते हैं, वही मीट बेचने का विरोध कर रहे हैं और इसमें पार्टनरशिप भी कर रहे हैं। उन्होंने संगीत सोम पर अतुल प्रधान द्वारा लगाए गए आरोपों को सही बताया। वर्तमान राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए टिकैत ने कहा कि देश में जातिवाद, धर्मवाद और भाषावाद की राजनीति तेजी से बढ़ रही है, जिसे रोके जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाकियू समाज को जोड़ने का काम करती है, तोड़ने का नहीं, जबकि सरकार ‘काट-पीट’ की राजनीति कर रही है। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने पर जोर देते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षित करने की अपील की। साथ ही जम्मू-कश्मीर स्थित श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस की मान्यता रद्द किए जाने पर सरकार की शिक्षा के प्रति उदासीनता पर चिंता भी जताई। इस कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026