बुलंदशहर में महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ में अष्टम वार्षिक महोत्सव:विश्व शांति की कामना की,हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 20, 2026
बुलंदशहर के गंगेरूवा स्थित महालिंगपुरम में श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ पर अक्षय तृतीया के अवसर पर अष्टम वार्षिक महोत्सव आयोजित किया गया। इस महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं और धर्म पुष्प परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। यह वार्षिक महोत्सव वर्ष 2018 में मेदिनी ज्योतिषी द्वारा बाबा महालिंगेश्वर और बारह ज्योतिर्लिंगों की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष अक्षय तृतीया पर आयोजित किया जाता है। इस वर्ष परमशिव भक्त आचार्य मनजीत धर्मध्वज के सानिध्य में भगवान महालिंगेश्वर का महाअभिषेक संपन्न हुआ। अनुष्ठान की शुरुआत शुद्धिकरण, आचमन, प्राणायाम, शांति पाठ, गणेश वंदना, अंबिका पूजन, दसों दिशाओं के पूजन और भूमि पूजन जैसी विधियों से हुई। इसके पश्चात पंचामृत से बाबा महालिंगेश्वर का अभिषेक किया गया। विशेष श्रृंगार के बाद पंचमेवा और विभिन्न पकवानों का भोग लगाया गया। इस दौरान विश्व में शांति और कल्याण की कामना की गई। भोग के उपरांत आयोजित महाआरती में श्रद्धालुओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
Related Articles
बुलंदशहर के खुर्जा में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप:दी शिकायतें,लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकने को मजबूर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
भाकियू ने ट्रेड समझौतों का विरोध किया:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की आजीविका पर खतरा बताया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित,92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026