बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई
बुलंदशहर में कई दिनों से चल रहे गणेशोत्सव का समापन हो गया। 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों और ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को विदाई दी। गंग नहर के किनारे मंगलवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा हो गए। अलग-अलग पूजा समितियों और घरों में रखी गणेश प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा के रूप में गंग नहर तक लाया गया। रास्तेभर श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते और नाचते हुए बप्पा की भक्ति में डूबे दिखे। गंग नहर के घाटों पर आचार्यों और पंडितों ने विधि-विधान से अंतिम पूजा कराई। इसके बाद महाआरती हुई और मोदक व लाडू का प्रसाद बांटा गया। श्रद्धालुओं ने बप्पा का विसर्जन कर सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने अगले साल फिर जल्दी आने का वचन भी लिया।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष:घर में घुसकर पथराव, 6 लोगों ने बरसाए ईंट-पत्थर, 3 घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026