किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 23, 2026
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार
शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर रनाइच गांव में किसान लालाराम की हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई थी। हत्यारे ने वारदात के बाद पुलिस से बचने का तरीका भी सोचा था। उसने क्राइम कंट्रोल सीरियल देखकर सीखा था कि पुलिस से कैसे बचा जा सकता है। इस मामले में परिवार के लोग ही पुलिस की रडार पर हैं। पुलिस जांच अंतिम दौर में है और कातिल तक पहुंचने में बस एक कदम दूर है। गाजियाबाद की रिवाड़ी लैब से एफएसएल रिपोर्ट आते ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर देगी। लालाराम प्रजापति की हत्या को 5 दिन हो गए हैं, लेकिन आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। हालांकि, फॉरेंसिक जांच और सबूतों से शक परिवार और करीबी लोगों पर गहरा गया है। हत्यारों ने लालाराम की दाहिनी टांग घुटने के ऊपर से काट दी थी। उनका शव गुरुवार सुबह घर के बाहर गली में मिला था। परिजनों ने बताया था कि लालाराम छत पर सोए थे। हालांकि, जांच में मकान के निचले हिस्से में बंद कमरों के दरवाजों और फर्श पर खून के ताजा निशान मिले हैं। घर में एक वाइपर भी खून से सना पाया गया। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए फर्श को धोया गया था। गांव में लालाराम की किसी से सीधी दुश्मनी नहीं थी। वह खेती करके परिवार का गुजारा करते थे। उनके पास करीब 20 बीघा जमीन थी। उन्होंने कुछ जमीन पहले बेच दी थी और पिछले कुछ समय से वह और जमीन बेचने की बात कर रहे थे। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं जमीन विवाद ही हत्या की वजह तो नहीं।
Related Articles
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष:घर में घुसकर पथराव, 6 लोगों ने बरसाए ईंट-पत्थर, 3 घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026